UPSC Wala Love – Collector Sahiba (कलेक्टर साहिबा) Book PDF Details:
पुस्तक का नाम (Name of Book) | UPSC Wala Love – Collector Sahiba | कलेक्टर साहिबा |
पुस्तक का लेखक (Name of Author) | Kailash Manju Bishnoi |
पुस्तक की भाषा (Language of Book) | Hindi |
पुस्तक का आकार (Size of Book) | 64 MB |
पुस्तक में कुल पृष्ठ (Total pages in Ebook) | 187 |
पुस्तक की श्रेणी (Category of Book) | उपन्यास / Novel |
UPSC Wala Love – Collector Sahiba PDF Book Summary
यूपीएससी से इश्क़
एक रोज़ दैनिक भास्कर के एडिटोरियल पेज पर एक लेख छपा था – “ज्ञान की महाशक्ति बनना है तो शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाएँ।” दिन था 17 अक्टूबर 2017, भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली। इस लेख में मेरी ई-मेल आईडी दी हुई थी। उस रोज़ मेरे गाँव से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक, गुजरात से लेकर पंजाब तक बहुत से पाठकों के मेल आए हुए थे। उनमें से एक ई-मेल पर मेरा विशेष ध्यान गया।
मेल में लिखा था, “I read your article in दैनिक भास्कर। It was great। You rightly mentioned the points regarding our education pattern and necessary initiatives which must be implemented as soon as possible।”
मैं उम्र के जिस पड़ाव पर था, उस उम्र में किसी लड़की का मैसेज, वो भी अंग्रेज़ी में, और उस पर लड़की भी अपनी बिरादरी की! एक साथ इतने संयोगों ने मेरे दिल की धड़कनें तेज कर दीं। हालाँकि, मैंने भावनाओं को नियंत्रित करते हुए एक संक्षिप्त जवाब दिया, “Thanks for your feedback!” एक मचलते हुए युवा की तरह मैं एक मैसेज में उनसे बहुत कुछ पूछ लेना चाहता था, लेकिन मैंने अपने दिल पर दिमाग़ को प्रभावी होने दिया।
“आपके सुझाव अच्छे हैं, लेकिन सरकारें शिक्षा के सुधार पर उतना ध्यान नहीं दे रही हैं।” एंजल ने मुझे यूपीएससी अभ्यर्थी जैसी गंभीरता लिए हुए सवाल के अंदाज़ में फिर मेल किया।
“1986 के बाद से नयी शिक्षा नीति तक नहीं आई है अब तक; शिक्षा और स्वास्थ्य राम भरोसे ही है।” मैंने मेल का जवाब दिया और दोपहर का खाना खाने के लिए रूम से 100 मीटर दूर साई रेस्टोरेंट चला गया।
विषय-सूची
अध्याय | शीर्षक | पृष्ठ संख्या |
---|---|---|
1. | यूपीएससी से इश्क़ | 4 |
2. | लबासना के सपने | 17 |
3. | पहली मुलाक़ात | 24 |
4. | क्रश बनाम पढ़ाई | 29 |
5. | प्री का फ़ोबिया | 34 |
6. | मुख्य परीक्षा में जलवा | 38 |
7. | धौलपुर हाउस से बुलावा | 44 |
8. | इंटरव्यू | 49 |
9. | अर्श से फ़र्श पर | 56 |
10. | प्री परीक्षा | 64 |
11. | यूपीएससी फोड़ दिया | 71 |
12. | लबासना एक रोमान्स सेंटर | 93 |
13. | मुखर्जी नगर की गपशप | 111 |
14. | आईएएस बनने की चूहा दौड़ | 119 |
15. | लॉकडाउन में लव की खुमारी | 129 |
16. | आईएएस खुद को ख़ुदा समझे! | 137 |
17. | आईएएस कैडर बनाम प्यार | 144 |
18. | नये राजा-महाराजा हैं आईएएस | 154 |
19. | लव मुकम्मल | 174 |
Leave a Comment