The secret book in Hindi | रहस्य – द सीक्रेट रोंडा बर्न पुस्तक

The secret book ( रहस्य – द सीक्रेट PDF ) के बारे में अधिक जानकारी

पुस्तक का नाम (Name of Book)रहस्य (द सीक्रेट) / The Secret
पुस्तक का लेखक (Name of Author)Rhonda Byrne
पुस्तक की भाषा (Language of Book)हिंदी | Hindi
पुस्तक का आकार (Size of Book)3 MB
पुस्तक में कुल पृष्ठ (Total pages in Ebook)100
पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)Personality Developement

पुस्तक के कुछ अंश (Excerpts From the Book) :-

द सीक्रेट 2006 में रोंडा बर्न की सेल्फ-हेल्प बुक है, जो इसी नाम की पहली फिल्म पर आधारित है। यह आकर्षण के छद्म वैज्ञानिक नियम के विश्वास पर आधारित है, जो दावा करता है कि विचार किसी व्यक्ति के जीवन को सीधे बदल सकते हैं। पुस्तक ऊर्जा को इसकी प्रभावशीलता के आश्वासन के रूप में आरोपित करती है।

‘रहस्य क्या है ?

ये आप शायद यह सोच-सोचकर हैरान हो रहे होंगे, “आखिर यह रहस्य है क्या ?” मैं आपको बताता हूँ कि मेरे हिसाब से इसका क्या मतलब है।

हम सभी एक ही असीमित शक्ति से काम करते हैं। एक जैसे नियम हमारा मार्गदर्शन करते हैं। ब्रह्मांड के नैसर्गिक नियम इतने सटीक हैं कि हमें स्पेसशिप बनाने में ज़रा भी मुश्किल नहीं आती है, हम लोगों को चाँद पर भेज सकते हैं और हम यान के उतरने के पल को सटीकता से नियंत्रित कर सकते हैं।

आप भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, स्टॉकहोम, लंदन, टोरंटो, मॉन्ट्रियल, न्यूयॉर्क या चाहे जहाँ रहते हों, हम सभी एक ही शक्ति, एक ही नियम से काम कर रहे हैं। इसका नाम आकर्षण है!

रहस्य आकर्षण का नियम है!

आपके जीवन में जो भी चीजें आ रही हैं, उन्हें आप अपने जीवन में आकर्षित कर रहे हैं। और वे उन तस्वीरों द्वारा आपकी ओर आकर्षित हो रही हैं, जो आपके मस्तिष्क में है। यानी जो आप सोच रहे हैं। आपके मस्तिष्क में जो भी चल रहा है, उसे आप अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
” आपका हर विचार एक वास्तविक वस्तु एक शक्ति है। ” प्रेंटिस मलफ़ोर्ड (1834-1891)
दुनिया के महानतम शिक्षकों ने हमें बताया है कि आकर्षण का नियम दुनिया का सबसे शक्तिशाली नियम है।

विलियम शेक्सपियर, रॉबर्ट ब्राउनिंग और विलियम ब्लेक ने इसे अपनी कविता में सिखाया है। लुडविग वैन बीथोवन जैसे संगीतकारों ने इसे अपने संगीत में व्यक्त किया है। लियोनार्दो द विंची ने इसे अपनी पेंटिंग्स में उकेरा है। सुकरात, प्लेटो, रैल्फ वाल्डो इमर्सन, पाइथेगॉरस, सर फ्रांसिस बेकन, सर आइज़ैक न्यूटन, जोहानन वोल्फ़गैंग वॉन गेटे और विक्टर ह्यूगो ने इसे अपनी लेखनी और दर्शन में व्यक्त किया है। इसी कारण उनके नाम अमर हैं और उनकी महानता सदियों बाद भी क़ायम है।

यह रहस्य हिंदू धर्म, हर्मीटिक परंपराओं, बौद्ध धर्म, यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम में मौजूद है। यह वैबिलोन और मिस्त्र की प्राचीन सभ्यताओं की लेखनी और कहानियों में व्यक्त हुआ है। यह नियम युगों-युगों से कई रूपों में व्यक्त होता आ रहा है और इसे सदियों पुराने प्राचीन ग्रंथों में पढ़ा जा सकता है।

इसे 3000 ईसा पूर्व में पत्थर पर उकेरा गया था। हालाँकि कुछ लोग इस रहस्य के ज्ञान को हासिल करना चाहते थे और उन्होंने इसे सचमुच
रहस्य प्रकट होता है हासिल भी कर लिया, लेकिन यह हमेशा मौजूद था और कोई भी इसे खोज सकता था।

नियम समय के साथ ही शुरू हो गया था। इसका अस्तित्व हमेशा था और हमेशा रहेगा।
यही नियम ब्रह्मांड की समूची व्यवस्था, आपके जीवन के हर पल और आपके जीवन के हर अनुभव को तय करता है। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है कि आप कौन हैं या आप कहाँ हैं। आकर्षण का नियम आपके समूचे जीवन के अनुभवों को आकार दे रहा है। यह सर्वशक्तिमान नियम आपके विचारों के माध्यम से ऐसा करता है। आप अपने विचारों से आकर्षण के इस नियम को सक्रिय करते हैं।
1912 में चार्ल्स हानेल ने आकर्षण के नियम का वर्णन करते हुए कहा था, “यह सबसे महान और सबसे अचूक नियम है, जिस पर सृजन का समूचा तंत्र निर्भर है। “

नीचे दिए गए लिंक के द्वारा आप The secret book in Hindi | रहस्य – द सीक्रेट रोंडा बर्न पुस्तक PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं ।

Download

5/5 - (4 votes)

1 thought on “The secret book in Hindi | रहस्य – द सीक्रेट रोंडा बर्न पुस्तक”

Leave a Comment